Hindi Poem Success

हिंदी कविता : कामयाबी…

अब बता भी दो राज तुम्हारी कामयाबी का
अब दोस्तो से क्या है छुपाना

उलझने भी आपने ढेर सारी सही होगी
क्या राज है उनका हल निकालना

क्या आपने भी हारा हुआ खेल खेला है
क्या रहस्य है उनको भी हराना

आखिर जिंदगी भी उस मोड पे गई होगी
जहाँ से रास्ता मुश्किल था चुनना

किसीं वक्त आंखो पर आसुओने दस्तक दी होगी
कैसे सीखा आसुओको संभालना

Views: 286

Leave a Reply